Get App

Weather Updates: महाराष्ट्र-गुजरात और MP में रेड अलर्ट, केरल में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें दिल्ली-मुंबई में मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा समेत देश के की हिस्सों में बेहद भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों के लिए भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2024 पर 8:59 AM
Weather Updates: महाराष्ट्र-गुजरात और MP में रेड अलर्ट, केरल में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें दिल्ली-मुंबई में मौसम का हाल
Weather Forecast: IMD ने उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है

देश के कई इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। केरल कुदरत की मार झेल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने अपने जारी किए गए बुलेटिन में कहा है कि आज यानी 3 अगस्त को देश के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। IMD ने 3 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में, 3 और 4 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 3 अगस्त को गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश होगी। यहां सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में काले घने बादल अपना डेरा डाले हुए हैं। कभी भी झमाझम बारिश हो सकती है। कई दिनों से यहां हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2-3 दिन में भारी बारिश की आशंका जताई है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) संतोषजनक स्थिति में हैं। लेकिन उन लोगों के लिए जोखिम है, जो वायु प्रति प्रदूषण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं। AQI जितना ज्यादा होगा, प्रदूषण का स्तर उतना ही ज्यादा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें