Local 18:
Local 18:
अपनी और अपने रिश्तेदारों की शादियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर बहुत काम की साबित होगी। क्योंकि 2 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर शादियों का सीजन चालू होने वाला है। और अगर इस सीजन में शादी नहीं हो पाई तो 4 महीने का एक बार फिर आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मई-जून के विराम के बाद शादी के लिए जुलाई सबसे उपयुक्त है। जुलाई के एक पखवाड़े में शादियों के लिए पांच शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी के कारण चातुर्मास लगने से विवाह समारोहों पर 4 महीनें का ब्रेक लग जाएगा।
नगर व्यास कमलेश व्यास ने कहा कि बृहस्पति और शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण मई और जून में विवाह के लिए कोई शुभ समय नहीं था। इस वजह से अक्षय तृतीया पर सीमित संया में विवाह समारोह किए गए। हालांकि, यह स्पष्ट रुप से शुभ मुहूर्त था। 28 अप्रैल को अस्त हुआ शुक्र तारा 5 जुलाई को उदय होगा, लेकिन बृहस्पति तारा 2 जून को उदय हो चुका है। कहा जाता है कि इन दोनों ग्रहों का विवाह के लिए विशेष महत्व है।
जुलाई के 5 दिन का शुभ मुहूर्त
नगर व्यास कमलेश व्यास ने कहा कि 9 जुलाई से विवाह समारोह फिर से शुरू होंगे। 9, 11, 12, 13 और 15 जुलाई को शादियां हो सकती हैं। इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी और चतुर्मास का संयोग होने के कारण कोई शादियां नहीं होगी। इसके बाद फिर से 4 माह के लिए शादी पर प्रतिबंध लागू हो जाता है। नवंबर में शुभ समय 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23 और 25 नवंबर हैं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में शादी के लिए 6 शुभ दिन हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।