आपने अपने गांव में या फिर कहीं भी यहां तक कि फिल्मों में भी कुआं हमेशा गोल ही देखा होगा। अगर आपको लगता है कि ऐसा नहीं है तो आप एक बार फिर दिमाग पर जोर डालकर सोच लीजिए। आपको कुआं का शेप हमेशा गोलाकार ही याद आएगा। चाहे यह गांव में हो या फिर किसी और जगह हो। पूरी दुनिया में हमेशा गोल आकार में ही कुआं नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये कुआं गोल ही क्यों बनाए जाते हैं? कुआं चौकोर (Square), त्रिकोण (Triangle) या षट्कोण (Hexagon) आकार में क्यों नहीं होता है? इसके पीछे की वजह दिलचस्प है।
