Whatsapp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार Whatsapp अपने ग्राहकों को नया फीचर नये साल में तोहफे की तरह मिल रहा है। ऐप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए Proxy Support लॉन्च किया है। इस नए फीचर की जानकारी स्वयं Whatsapp ने दी है। इंस्टेंट-मैसेजिंग सर्विस देने वाला ऐप Whatsapp यूजर को प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से कनेक्ट करने की सुविधा दे रहा है ताकि इंटरनेट बंद होने या शटडाउन या इंटरनेट सेवा बाधित होने पर भी यूजर ऑनलाइन मैसेज भेज सकते हैं। यानी, अब Whatsapp यूजर्स बिना इंटरनेट के भी चैटिंग कर पाएंगे।
बिना इंटरनेट के भी कर पाएंगे चैटिंग
WhatsApp ग्लोबल कम्यूनिटी से वॉलिंटर प्रॉक्सी देने के लिए कह रहा है जिससे सभी लोग बिना इंटरनेट के भी किसी भी हालात में बातचीत कर सकें। Whatsapp ने कहा कि वह इस सेट करने को लेकर गाइडेंस देगा कि इसे कैसे अपने मोबाइल में एक्टिवेट करना है। ऐप ने कहा कि Proxy से कनेक्ट करने पर भी प्राइवेसी और सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ये ऐप ने अपने ब्लॉग में बताया है।
बलॉग में लिखा है कि आपके पर्सनल मैसेज्स को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिये सेफ रखा जाएगा। ये मैसेज या चैटिंग आपके और जिसे भेजा गया है, उसके बीच ही रहेगा। ये मैसेज किसी और को नजर नहीं आएगा। ये प्रॉक्सी सर्वर, Whatsapp या मेटा किसी को भी दिखाई नहीं देगा।
ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे Proxy Server
आपके फोन में Whatsapp का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। ये नया ऑप्शन Whatsapp के सेटिंग मेन्यू में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि अगर आपके पास इंटरनेट एक्सेस है, तो सोशल मीडिया या सर्च इंजन पर भरोसेमंद प्रॉक्सी सर्वर ढूंढ सकते हैं। प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको Storage और Data का ऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक करने के बाद Proxy Server के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Proxy एड्रेस लिखकर सेव करना होगा। फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कनेक्शन हो जाएगा तो आपको एक चेकमार्क नजर आएगा। अगर कनेक्शन के बाद भी आप मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं तो इसका मतलब वो ब्लॉक हो गया है। तब आपको दूसरा प्रॉक्सी नेटवर्क ढूंढना होगा।