WhatsApp पर चला सकेंगे एकसाथ कई अकाउंट्स, यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

WhatsApp अभी अपने यूजर्स की एक परेशानी को दूर करने जा रहा है। व्हाट्सऐप में अबसे यूजर एक से ज्यादा अकाउंट यूज कर पाएंगे। जहां अभी इसके बीटा टेस्ट करवाए जा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसका इस्तेमाल करना भ शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सेटिंग्स में भी बदलाव किए गए हैं। अगर आप व्हाट्स ऐप के नए वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको जरूर इसका लाभ मिलेगा।

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 9:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
WhatsApp’s Android beta टेस्टर में यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है।

WhatsApp एक मल्टीअकाउंट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यूजर्स काफी समय से एक ही डिवाइस में दूसरा अकाउंट इस्तेमाल करने की मांग कर रहे थे। लंबे समय से चली आ रही उनकी इस फरमाइश को अब ऐप पूरा करने वाला है। Meta के इस ऐप में अब सेटिंग इंटरफेस को भी रिडिजाइन किया जा रहा है। ताकि नए ऑप्शंस लोगों को और बेहतर और मॉडर्न एक्सपीरिएंस दे पाएं। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट में एक रिडिजाइंड प्रोफाइल टैब भी चैट लिस्ट के साथ दिया गया है।

बीटा वर्जन का कर पाएंगे यूजर्स इस्तेमाल

एक ही डिवाइस पर कई WhatsApp अकाउंट यूज करते हुए व्हाट्स ऐप आपके हर अकाउंट की सभी चैट्स और नोटिफिकेशन को अलग ही रखेगा। फिलहाल आप अपने व्हाट्स ऐप पर सिर्फ एक ही एक्स्ट्रा अकाउंट ऐड कर सकते हैं लेकिन भविष्य में ये सुविधा एक्सपैंड कर दी जाएगी। ये नई अपडेट सभी (WhatsApp beta for Android 2.23.18.21) के यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। WhatsApp’s Android beta टेस्टर में यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है। इसके अलावा सेटिंग्स में जाकर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप व्हाट्स ऐप का पब्लिक वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये अपडेट आपके लिए नहीं है।

Global Market: ग्लोबल संकेत मिले-जुले, एशिया की पॉजिटिव चाल, GIFT NIFTY में तेजी

कम्युनिटी के इस्तेमाल के लिए सबसे बेहतर

अभी ऐप इसका बीटा टेस्ट कंडक्ट कर रहा है। ऐसे में सभी यूजर्स जल्द ही इसके स्टेबल वर्जन का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।इसके अलावा व्हाट्स ऐप ने कुछ दिन पहले एक नया फीचर इंट्रोड्यूस किया था जिसमें आप अपनी कम्युनिटीज में मेंबर्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। इस फीचर के बाद से कम्युनिटी एडमिन्स अपनी कम्युनिटीज को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। उनके पास ज्यादा परमिशन्स देने का भी फीचर रहेगा।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।