कम उम्र में बाल क्यों होने लगते हैं सफेद? जानिए वजह और उपाय

White Hair Problem: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण बिगड़ती लाइफ स्टाइल और खानपान है। कई बार अनुवंशिकी कारणों से भी कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। इससे बचने के कई उपाय हैं

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
रंग बनाने वाली कोशिकाएं पिगमेंट बनाना बंद कर देती हैं। जिससे बाल सफेद होने लगते हैं

White Hair Problem: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर कब बीमारियों का घर बन जाता है। पता भी नहीं चल पाता है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना लाजमी है। लेकिन कम उम्र में बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। आजकल न जाने कितने युवा सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। गलत लाइफस्टाइल, खानपान, कुछ बीमारियां, पोषक तत्वों की कमी जैसी कई वजहों से कम उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं। लेकिन सफेद बालों को रोकने के उपाय भी मौजूद हैं।

हेल्थ एक्पर्ट्स का कहना है कि जब रंग बनाने वाली कोशिकाएं पिगमेंट बनाना बंद कर देती हैं। तब बाल सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा कई बार बालों में प्राकृतिक हाइड्रोजन पराक्साइड भी जमा होने लगता है। जिसकी वजह से बाल सफेद हो जाते हैं।

कब होते हैं बाल सफेद?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर श्वेत लोगों में 35 की उम्र के आसपास सफेद बालों की समस्या शुरू हो जाती है। वहीं एशियाई लोगों में 30 की उम्र के खत्म होने तक सफेद बालों की समस्याएं शुरू होने लगती है। अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों में 35 की उम्र के आसपास सफेद बालों की समस्या शुरू हो जाती है। इन सभी इलाकों के लगभग 50 फीसदी लोगों के बाल 50 की उम्र तक काफी हद तक बाल सफेद हो जाते हैं। अगर इनमें श्वेत लोगों मे में 25 से 30 की उम्र, एशियाई लोगों में 30 से 35 की उम्र और अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों में 35 से 38 की उम्र तक बाल सफेद होने लगें तो इसे प्रीमैच्योर हेयर कहा जाता है।

ब्लड प्रेशर नहीं हो रहा कम! इन चीजों को डाइट में करें शामिल, जल्द ही मिलेगा आराम

विटामिन B12 की कमी

कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। यह विटामिन शरीर को एनर्जी देने के साथ बालों की ग्रोथ और रंग को बनाए रखने में भी मदद करती है। शरीर को रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बी-12 की जरूरत होती है। विटामिन बी12 की कमी के कारण बालों के काले रंग के लिए जिम्मेदार मेलानिन का उत्पादन कम होने लगता है।

तनाव

तनाव शरीर के साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण नींद ना आना, चिंता, भूख ना लगना, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या भी हो सकती है। कई रिसर्च में देखा गया है कि जो लोग काफी ज्यादा तनाव लेते हैं। उनके समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं।

उपाय

आंवला

सफेद बालों का नैचुरली काला करने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है। रात में नारियल तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर सीधा स्कैल्प पर लगाएं। सुबह के समय शैंपू कर लें। इसके अलावा अपनी डाइट में भी आंवला शामिल कर सकते हैं।

करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ता और उसका तेल भी बालों की सफेदी को रोकता है। इसमें कई तरह के विटामिन्‍स और मिनरल्‍स के अलावा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे बालों में मजबूती आती है। नारियल का तेल कलर पिगमेंट को सुरक्षित करने के लिए जाना-जाता है। दोनों को मिलाकर बालों में लगाने पर बाल हेल्दी होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।