White Spot on Nails: किसी भी तरह की बीमारी होने पर हम डॉक्टर के पास जाते हैं। कई बार हमारा शरीर ही खुद कई बीमारियों के बारे में संकेत देता है। लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते हम उसे समझ नहीं पाते हैं। डॉक्टर के पास जाने पर आमतौर पर हाथ, नाखून, और जीभ देखकर भी बीमारी का पता लगाते हैं। आयुर्वेदाचार्य भी यही सब देखकर बीमारी के बारे में बता दिया करते थे। यही वजह है कि नाखूनों में इंसानों की सेहत का राज छिपा होता है। अगर आपके नाखूनों में सफेद दाग है तो यह कई तरह की बीमारियों का संकेत देता है।
