Get App

कौन हैं राधिका मर्चेंट? बनेंगी अंबानी परिवार की छोटी बहू, अनंत अंबानी के साथ हुई सगाई

27 साल के अनंत अंबानी (Anant Ambani) रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 6:52 PM
कौन हैं राधिका मर्चेंट? बनेंगी अंबानी परिवार की छोटी बहू, अनंत अंबानी के साथ हुई सगाई
राधिका मार्चेंट की अनंत अंबानी के साथ हुई सगाई

अनंत अंबानी (Anant Ambani) की 27 दिसंबर को राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ राजस्थान (Rajasthan) के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई हो गई। 27 साल के अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका या सगाई नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की गई।

इस जोड़े ने मंदिर में दिन बिताया और पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में हिस्सा लिया। जहां अंबानी अपने रोका समारोह के लिए नीले रंग की पोशाक में दिखे, तो वहीं राधिका मर्चेंट ने सफेद और गुलाबी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था।

कौन हैं अनंत अंबानी के मंगेतर राधिका मर्चेंट-

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है, जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें