टेक कंपनी कैश ऐप (Cash App) के संस्थापक बॉब ली (Bob Lee) की मंगलवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। क्रिप्टोकरेंसी स्टार्टअप मोबाइलकॉइन (MobileCoin) के वर्तमान चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (CPO) 43 वर्षीय बॉब ली पर मंगलवार तड़के करीब 2.35 बजे हमला किया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। MobileCoin ने ABC7 न्यूज को पुष्टि की है कि ली को सैन फ्रांसिस्को में घातक छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया।
