ये ऑफिस है कोई...Google के बॉस सुंदर पिचाई ने क्यों लगाई कर्मचारियों की क्लास!

ईरान-इजरायल के संघर्ष में गूगल के कर्मचारी कैसे फंस गए। आखिर क्या है ये मामला जिसकी वजह से गूगल के बॉस ने ना सिर्फ 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया बल्कि बाकी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी भी दी है

अपडेटेड Apr 21, 2024 पर 12:32 AM
Story continues below Advertisement
Google के CEO सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनका फोकस इस बात पर होना चाहिए कि हम कैसे काम कर रहे हैं

सुंदर पिचाई इन दिनों गूगल के कर्मचारियों से नाराज चल रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनकी नाराजगी खबर बन गई। Google के CEO सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनका फोकस इस बात पर होना चाहिए कि हम कैसे काम कर रहे हैं। कैसे एक दूसरे का सहयोग करते हैं और कैसे अपना मतभेद जताते हैं। पिचाई ने ब्लॉग पोस्ट करके सिर्फ काम पर फोकस करने को कहा है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब गूगल के 9 कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया था। ये कर्मचारी गूगल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उनकी कंपनी इजराइल सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके बाद गूगल ने 28 कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया जो प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे थे।

सुंदर पिचाई ने कहा, Google का कल्चर है कि यहां खुल कर चर्चा का माहौल है। और ये हमें बेहतर प्रोडक्ट बनाने और शानदार आइडिया पर काम करने लायक बनाती है। उन्होंने कहा कि हमें इस कल्चर को बचाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। पिचाई ने कहा, "हम एक वर्कप्लेस पर काम करते हैं। हमारी एक पॉलिसी और उम्मीदे हैं। यह एक बिजनेस है ना कि एक ऐसी जगह जहां आप कर्मचारियों को असुरक्षित महसूस कराएं। कंपनी को किसी भी हाल में अपने प्राइवेट प्लेटफॉर्म या अशांति का माहौल पैदा करने की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"


गूगल के हेड ऑफ सिक्योरिटी क्रिस रेको ने भी सख्त लहजे में कर्मचारियों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि हर कर्मचारी को यह पता होना चाहिए कि ऑफिस में किस तरह का बर्ताव करना चाहिए। रेको ने कहा, "अगर आपको लगता है कि आफ पॉलिसी का उल्लंघन कर सकते हैं तो एकबार फिर से इसपर गौर कीजिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।