Health Tips: चेस्टनट (Chestnut) का इस्तेमाल मीठे और नमकीन दोनों तरह के पकवानों में में किया जाता है। वे कच्चे होने पर सख्त और किरकिरा टेस्ट देते हैं लेकिन हल्का फ्राई करने के बाद उनका स्वाद मीठा हो जाता है। फ्राई करने के बाद इसका टेक्स्चर मक्खन जैसा नरम और स्वीट टेस्ट हो जाता है। अपने स्वाद और फायदों के कारण चेस्टनट सर्दियों में खाने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने चेस्टनट के फायदों के बारे में बताया।
ब्लड शुगर लेवल को करता है मैनेज
चेस्टनट शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चेस्टनट में मौजूद गैलिक एसिड और एलेजिक एसिड ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन को बैलेंस करने में मदद करता है। इससे शुगर के व्यक्ति की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। इसके अलावा ये फाइबर का एक अच्छा सोर्स है जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।
एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे विटामिन सी, गैलिक एसिड और एलेगिक एसिड चेस्टनट में होते हैं जिससे पुरानी कोई सुजन ठीक हो जाती है। ये सुजन को कम करने का काम भी करता है।
पाचन (Digestion) के लिए फायदेमंद
फाइबर प्री-बायोटिक्स के रूप में काम करता है और अच्छे बैक्टीरिया को फायदा पहुंचाता है। चेस्टनट एक स्वस्थ आंत को बनाए रखने में सहायता करता है। चूंकि, चेस्टनट फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, इसलिए आपको पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने में मदद मिलेगी। आपको इसको रोज खाना शुरू कर दिया है।
ऑक्सीडेटिव से दिल रहेगा स्ट्रेसफ्री
चूंकि चेस्टनट गैलिक और एलाजिक एसिड जैसे पॉलीफेनोल्स का एक स्रोत हैं, वे हृदय को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम होने से ब्लड प्रेशर को कंट्रल करने में मदद मिलेगी।