इस शख्स को बिना काम किए कंपनी देती है करोड़ों की सैलरी, नाराज कर्मचारी ने बॉस के खिलाफ किया केस

आयरलैंड का एक कर्मचारी (Ireland Employee) ऐसा है जो एक कंपनी में बिना काम किए करोड़ों रुपये की सैलरी (Salary) उठा रहा है

अपडेटेड Dec 03, 2022 पर 10:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आयरिश रेल कर्मचारी इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है

नौकरी पेशा लोगों को लंच टाइम के अलावा ड्यूटी टाइम के दौरान प्राइवेट कंपनियों (Private Companies) में बहुत कम ही आराम मिलता है। लेकिन आयरलैंड का एक कर्मचारी (Ireland Employee) ऐसा है जो एक कंपनी में बिना काम किए करोड़ों रुपये की सैलरी (Salary) उठा रहा है। जी हां, एक आयरिश रेल कर्मचारी (Irish Rail worker) इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारी ड्यूटी टाइम के दौरान ऑफिस में कोई काम नहीं करता है, उसके बावजूद कंपनी उसे करोड़ों रुपये की सैलरी देती है।

जी हां, आयरलैंड के रहने वाले डरमॉट एलेस्टर मिल्स (Dermot Alastair Mills) काफी परेशान हैं, क्योंकि उनको सिर्फ अखबार पढ़ने, सैंडविच खाने और टहलने के लिए कंपनी हर साल £105,000 का भुगतान करती है। कर्मचारी अब इतना ऊब चुका है कि वह अपने कंपनी मालिक के खिलाफ अदालत पहुंच गया है।

आयरिश रेल कर्मचारी अब इतना ऊब चुका है कि वह अपने कंपनी मालिक (Employers) के खिलाफ अदालत पहुंच गया है। डरमॉट इस समय आयरिश रेल में फाइनैंशियल मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं करने के लिए £105,000 सैलरी मिलती है।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उन्होंने साल 2014 में कंपनी के आर्थिक मामलों से जुड़ी शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी थी जिसके बाद से उनसे काम छीन लिया गया। हालांकि, नौकरी से उन्हें नहीं निकाला गया। अब वो नौकरी पर आकर सिर्फ अखबार पढ़ते हैं, खाना खाते हैं और कुछ देर टहल लेते हैं। मिल्स ने बताया कि वह या तो घर से या ऑफिस में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

उन्होंने कोर्ट को बताया कि अगर वर्क फ्रॉम होम नहीं होता है तो वह सुबह करीब 10 बजे ऑफिस निकलते हैं। इस दौरान रास्ते में दो न्यूज पेपर द टाइम्स (the Times0 और द इंडिपेंडेंट (The Independent) खरीदने हैं। मिल्स ने कहा कि ऑफिस पहुंचकर एक सैंडविच (Sandwich) खरीदता हूं। इसके बाद मैं अपने क्यूबिकल में जाता हूं और अपना कंप्यूटर चालू करता हूं। फिर बैठकर अखबार पढ़ता हूं और अपना सैंडविच खाता हूं।

मिल्स ने आगे बताया कि इसके बाद लगभग 10.30 बजे अगर कोई ईमेल आता है तो उसका जवाब देता हूं। अगर इससे जुड़ा कोई काम है, तो मैं वह काम करता हूं। उन्होंने बताया कि उन्हें ना के बराबर मेल आते हैं, क्योंकि अब उन्हें काम से जुड़ी कोई जानकारी या मैसेज नहीं दिया जाता है और ना ही कंपनी के आंतरिक मामलों से जुड़े कोई मेल आते हैं। मामले की अगली सुनवाई फरवरी से पहले होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।