World Diabetes Day 2023: हर साल विश्व डायबिटीज दिवस 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बेंटिंग की जन्म तिथि पर मनाया जाता है। सर फ्रेडरिक बेंटिंग ने चार्ल्स हरबर्ट के साथ मिल कर इंसुलिन हार्मोन की खोज की थी। इस दिन के बाद से हर साल विश्व डायबिटीज दिवस मनाया जाने लगा। इसे मनाकर लोगों में डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाना है। ताकि लोग इस बीमारी की चपेट में कम से कम आएं। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। अगले कुछ सालों में यह आकंड़ा 130 करोड़ तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
