World Liver day: लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसे शरीर की फैक्ट्री भी कहा जाता है। शरीर के 500 से ज्यादा काम अकेले लीवर ही करता है। लिवर शरीर में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और हार्मोन समेत कई चीजों को बनाने का काम करता है। शरीर में खराब पदार्थों को बाहर निकालने का काम लिवर ही करता है। अगर लिवर सही तरह से काम नहीं करता है तो खाना पचने में कई तरह की दिक्कत होती है। लिवर खराब होने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में लिवर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से पूरी दुनिया में 19 अप्रैल को लिवर डे (Liver Day) के रूप में मनाया जाता है।
