World Toilet Day 2022: विश्व शौचालय दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है? जानिए इस साल की थीम

World Toilet Day 2022: वर्ल्‍ड टॉयलेट डे की स्‍थापना सिंगापुर के जैक सिम द्वारा 19 नवंबर 2001 में की गई थी। लोगों को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक करने मकसद से वर्ल्‍ड टॉयलेट डे मनाया जाता है

अपडेटेड Nov 19, 2022 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
वर्ल्‍ड टॉयलेट डे को मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम रखी जाती है।

World Toilet Day 2022: 19 नवंबर 2022 को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day 2022) है। इसकी स्थापना सिंगापुर के जैक सिम ने 19 नवंबर 2001 को किया था। जैक से 2001 में डब्‍ल्‍यूटीओ यानी वर्ल्‍ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन की स्‍थापना की थी। हालांकि, 2013 में संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठन ने आधिकारिक तौर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व शौचालय दिवस की घोषणा की गई। वर्ल्‍ड टॉयलेट डे मनाने का मुख्‍य मकसद लोगों को खुले में शौच करने से रोकना है। इसके साथ ही शौचालय (Toilet) से जुड़े मानव अधिकार को हर व्‍यक्ति तक पहुंचाना है। पिछले कुछ सालों से दुनिया भर में स्वच्छता पर काफी जोर दिया जा रहा है। जिसका सीधा संबंध टॉयलेट से है।

क्या है वर्ल्‍ड टॉयलेट डे

शौचालय न सिर्फ हमारे जीवन को बचाने का काम करते हैं। बल्कि कई तरह की बीमारियों के फैलने से भी रोकने में मदद करते हैं। खुले में शौच कई बीमारियों को न्योता देता है। इसलिए विश्व शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है। वित्त वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई थी। मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में हर घर में शौच बनाना और शौच के लिए बाहर जाने की आदत में बड़ा बदलाव लाना था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए जा चुके हैं।

International Men’s Day 2022: 'इंटरनेशनल मेन्स डे' 19 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम सहित पूरी डिटेल


वर्ल्‍ड टॉयलेट डे 2022 की थीम

वर्ल्‍ड टॉयलेट डे को मनाने के लिए हर साल अलग-अलग थीम रखी जाती है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाता है। साल 2022 की थीम है: स्‍वच्‍छता और भूजल। इस थीम के तहत लोगों को स्‍वच्‍छता और भूमिगत जल के महत्‍व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले की थीम

2021 में शौचालयों का महत्व (Valuing Toilets)

2020 में सतत स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन' (Sustainable sanitation and climate change)

2019 में लीविंग नो वन बिहाइंड (Leaving No One Behind)

2018 में प्रकृति आधारित समाधान (Nature-based solutions)

2017 में वेस्ट वॉटर (Wastewater)।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।