World Vitiligo Day: सफेद दान यानी विटिलिगो को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। बहुत से लोगों को भ्रम है कि यह एक छुआछूत की बीमारी है।इन सब भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर साल 25 जून को दुनिया भर में सफेद दाग दिवस (World Vitiligo Day) मनाया जाता है। इस साल की थीम, 'विटिलिगो: भविष्य की ओर देखना' (Vitiligo: Looking into the Future) है। दुनिया भर में विटिलिगो दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था। तब से हर साल 25 जून को मनाया जाता है।
विटिलिगो एक क्रोनिक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। जिसमें स्किन पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। शुरुआत में यह हाथ-पैर में फैलने लगता है लेकिन धीरे-धीरे यह चेहर पर फैल जाता है। बालों और भौहों पर भी फैलने लगता है। इस बीमारी की वजह से बाल का रंग भी सफेद होने लगता है।
किन लोगों को हो सकते हैं ये लक्षण?
आमतौर पर यह किसी भी इंसान को किसी भी उम्र में हो सकता है। सफेद दाग की बीमारी दरअसल, बालों और स्किन में मौजूद मिलेनियन सेल्स के मर जाने या काम बंद कर देने के कारण होता है। यह किसी भी तरह के स्किन टाइप के लोगों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा ब्राउन और ब्लैक स्किन टोन के लोगों को यह बीमारी होती है। आमतौर पर यह 30 की उम्र से पहले लोगों को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके स्किन पर हल्के सफेद रंग का पैच नजर आए फौरन डॉक्ट से संपर्क करना चाहिए। सही समय में इसका इलाज मिल जाने पर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
हल्दी और सरसों का करें लेप
हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सरसों के तेल के साथ बेहतर इलाज साबित हो सकता है। सरसों के तेल में पिग्मेंटेशन बढ़ाने वाले गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर सफेद दाग पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा आराम मिलने तक रोजाना कर सकते हैं।
काली मिर्च और देसी घी से सफेद दाग को बढ़ने से रोका जा सकता है। रोजाना यह उपाय करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ खून भी साफ होता है। 10 काली मिर्च को 10 ग्राम देसी घी में गर्म करें। फिर काली मिर्च निकालकर इस घी को नॉर्मल घी में मिला दें और रोजाना सेवन करें।
सफेद दाग होने पर करें ये काम
सफेद दाग होने पर तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गाजर, दाल, अंकुरित चनें, बादाम का सेवन करना चाहिए। पेट के कीड़े हों तो दवा जरूर लेना चाहिए। वहीं नीम के पानी से नहाना चाहिए।