Get App

Zika virus: पुणे में जीका वायरस की एंट्री! यहां जानें लक्षण और बचाव समेत सबकुछ, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

What is Zika virus: जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर की इसी प्रजाति को डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। इस वायरस की सबसे पहले 1947 में युगांडा में पहचान हुई थी। हालांकि संक्रमित मच्छर द्वारा काटे गए हर व्यक्ति को जीका नहीं होता है

Akhileshअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 4:47 PM
Zika virus: पुणे में जीका वायरस की एंट्री! यहां जानें लक्षण और बचाव समेत सबकुछ, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
Zika Virus: जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। इससे चिकनगुनिया और डेंगू भी फैलता है

What is Zika virus: जीका वायरस का केस एक बार फिर पश्चिमी भारत में सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डॉक्टर और उनकी बेटी के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। पुणे नगर निगम (PMC) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर को बुखार आया और शरीर पर चकत्ते हो गए, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने उनके खून के सैंपल राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) को जांच के लिए भेजे थे।

अधिकारी ने बताया कि 21 जून को रिपोर्ट आई, जिसमें डॉक्टर के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पुणे के एरंद्वाने इलाके का रहने वाले हैं। अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद उनके परिवार के पांच सदस्यों के ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। जांच में, उनकी 15 वर्षीय बेटी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।"

अधिकारी ने बताया कि शहर में ये दो मामले सामने आने के बाद नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि क्षेत्र में कोई अन्य संदिग्ध मामला नहीं है फिर भी अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

क्या है जीका वायरस और कैसे फैलता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें