Get App

Udaipur Murder: कन्हैया लाल के आरोपियों का बड़ा कबूलनामा, राडार पर थे BJP नेता, दफ्तरों की रेकी भी की थी

Udaipur Murder: अख्तरी के संबंध पाकिस्तान स्थित दावत-ए-इस्लामी (Dawaat-e-Islami) से मिले हैं। इसकी भारत में भी ब्रांच हैं। दावत-ए-इस्लामी के कुछ कैडर कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 7:04 PM
Udaipur Murder: कन्हैया लाल के आरोपियों का बड़ा कबूलनामा, राडार पर थे BJP नेता, दफ्तरों की रेकी भी की थी
कन्हैया लाल के आरोपियों का बड़ा कबूलनामा

Udaipur Murder: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में एक दर्जी की बेरहमी से हत्या (Kanhaiya Lal) के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों ने कथित तौर पर पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उनके रडार पर BJP के नेता भी थे। News18 के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान में अपने 'हैंडलर' को जानकारियां भेजने के लिए पार्टी के दफ्तरों और पदाधिकारियों की रेकी भी की थी।

रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने कथित तौर पर 28 जून को बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को समर्थन देने के लिए दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान पर चाकू से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने इसका ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वे इस्लाम के अपमान का बदला ले रहे हैं।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के सहयोग से की जा रही है।

अख्तरी के संबंध पाकिस्तान स्थित दावत-ए-इस्लामी से मिले हैं। इसकी भारत में भी ब्रांच हैं। दावत-ए-इस्लामी के कुछ कैडर कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें