Get App

'कानून का ठीक से पालन हो...' Blinkit की 10 मिनट एंबुलेंस सर्विस पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल

Zomato की मालिकाना हक वाली क्विक कॉमर्स Blinkit ने गुरुवार को अपनी 10 मिनट की एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की, जिसके तहत वह लगभग 10 मिनट में मरीज के दरवाजे पर एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी। शुरुआत करने के लिए, गुरुग्राम में पांच एंबुलेंस सड़क पर उतरीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:54 PM
'कानून का ठीक से पालन हो...' Blinkit की 10 मिनट एंबुलेंस सर्विस पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल
Blinkit ने हाल ही में अपनी 10 मिनट में एंबुलेंस सर्विस पर कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने कानूनों की बात की

Zomato के स्वामित्व वाली क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit ने हाल ही में अपनी 10 मिनट में एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की। इसके एक दिन बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इसे लेकर देश के भीतर जो कानून हैं, उनका पालन किया जाए और सभी कानूनी जरूरतों का ठीक से ध्यान रखा जाए।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, एक ब्रीफिंग में, गोयल ने मीडिया से कहा, “एंबुलेंस सर्विस या वितरित की जाने वाली दवाओं के साथ ब्लिंकिट के मामले में, मेरा एकमात्र निवेदन यह होगा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे देश के कानून का पालन करें, और जो भी हो कानूनी आवश्यकताओं का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए। देश का कोई भी कानून नहीं तोड़ा जाना चाहिए।"

Blinkit की एंबुलेंस में क्या-क्या सुविधाएं?

ब्लिंकिट ने गुरुवार को अपनी 10 मिनट की एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की, जिसके तहत वह लगभग 10 मिनट में मरीज के दरवाजे पर एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी। शुरुआत करने के लिए, गुरुग्राम में पांच एंबुलेंस सड़क पर उतरीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें