उत्तर प्रदेश को लगातार चौथी बार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (UP DGP) मिला है। उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार (Prashant Kumar DGP) को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (UP DGP) नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पद पर आसीन थे। वह विजय कुमार (Vijay Kumar) का स्थान लेंगे, जो आज रिटायर हो रहे हैं। कुमार उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक DGP होंगे।