UP: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा का बीच सड़क पर मनचलों ने दुपट्टा खींच लिया। जिससे लड़की अपनी साइकिल से गिर गई और तेजी से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि हादसे में बेटी का सिर फट गया और जबड़ा टूट गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा छेड़खानी की शिकायत परिजनों से पहले कर चुकी थी।
इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। तभी आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। तभी जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। जबकि तीसरे आरोपी के भागने से पैर टूट गया। फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डॉक्टर बनना चाहती थी छात्रा
छात्रा की मौत के बाद उसके माता-पिता सदमे में हैं। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बायोलॉजी की छात्र थी। पढ़ाई में बेहद अच्छी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। पिता सभाजीत वर्मा ने बताया कि मौखिक तौर पर पुलिसवालों से एक हफ्ते पहले इन मनचलों की हरकतों को लेकर शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। अगर उस वक्त कार्रवाई हुई होती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने लगे। जिस पर पुलिस ने गोली चला दी। जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। जबकि तीसरे आरोपी के भागने पर पैर टूट गया। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पोस्को एक्ट में भी केस दर्ज
पुलिस ने IPC की धारा 302 के साथ ही पोस्को एक्ट में भी केस दर्ज किया है। लड़की की मौत के बाद लापरवाही के आरोप में हंसवर थानाध्यक्ष को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।