UP: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा का बीच सड़क पर मनचलों ने दुपट्टा खींच लिया। जिससे लड़की अपनी साइकिल से गिर गई और तेजी से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि हादसे में बेटी का सिर फट गया और जबड़ा टूट गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा छेड़खानी की शिकायत परिजनों से पहले कर चुकी थी।
