Get App

Uttarakhand Rains: भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा रोकी गई, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, 6 लोगों की मौत

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन और बाढ़ के बाद गुरुवार (1 अगस्त) को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। उत्तराखंड में बारिश से संबंधित घटनाओं में अब 6 लोगों की जान जा चुकी है

Akhileshअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 1:40 PM
Uttarakhand Rains: भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा रोकी गई, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, 6 लोगों की मौत
Uttarakhand Rains: टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। हरिद्वार जिले में बारिश की वजह से एक मकान ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। टिहरी के घनसाली में नाला उफान पर होने से सड़क किनारे बना एक रेस्टोरेंट और कम से कम 8 गाड़ियां बह गईं। रेस्टोरेंट के बह जाने से रेस्टोरेंट के मालिक, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई।

इस बीच, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन और बाढ़ के बाद गुरुवार (1 अगस्त) को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। अधिकारियों ने भक्तों से मौसम की स्थिति में सुधार होने तक अपनी यात्रा स्थगित करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें