Get App

6 घंटा 40 मिनट में पहुंच जाएंगे मैसूर से चेन्नई, किराया होगा सिर्फ ₹ 921, इस तारीख से दक्षिण भारत में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: वंदे भारत इस महीने बेंगलुरु से चेन्नई और मैसूर शहरों के बीच पहली बार अपनी दक्षिण भारत में शुरुआत करने के तैयारी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 4:51 PM
6 घंटा 40 मिनट में पहुंच जाएंगे मैसूर से चेन्नई, किराया होगा सिर्फ ₹ 921, इस तारीख से दक्षिण भारत में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat: इस तारीख से दक्षिण भारत में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन।

Vande Bharat Train: मेक इन इंडिया का गौरव कही जाने वाली वंदे भारत इस महीने बेंगलुरु से चेन्नई और मैसूर शहरों के बीच अपनी जर्नी शुरू करेगी। ये वंदे भारत ट्रेन की दक्षिण भारत में शुरुआत होगी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन  सर्विस का फायदा ले रहे लोगों का मानना है कि वंदे भारत मौजूदा शताब्दी एक्सप्रेस की तरह ही होगी और इसे रिप्लेस नहीं करेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक की यात्रा के दौरान पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा ने News18 को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस कोचेन्नई और मैसूर के बीच शुरू होगी और प्रधान मंत्री इसे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये ट्रेन 6 घंटे 40 मिनट में मैसूर से चेन्नई की दूरी पूरी कर लेगी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

भारतीय रेलवे वेंद भारत को ऑपरेट करती है। ये बिजली से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो अब तक की लॉन्च की गई ट्रेनों का सबसे बेस्ट वर्जन है। एयरकंडीशन कोच और रिकलाइनर सीट इस ट्रेन की खासियत है। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटों में 180 डिग्री रोटेटेबल सीटें होंगी, जबकि इकॉनोमी क्लास की सीटों को आगे की ओर खिसकाया जा सकता है, जैसे कि कारों में होता है। एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में चलेगी। चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूर के बीच 16 डिब्बों के साथ चलेगी और इसमें 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

6 घंटा 40 मिनट में पहुंच जाएंगे मैसूर से चेन्नई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें