Banke Bihari Temple: वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भाई दूज (27 अक्टूबर) से दर्शन का समय बदला जाएगा। मंदिर के महाप्रबंधक मुनीश शर्मा एवं प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि 27 अक्टूबर से मंदिर में दर्शन की शरदकालीन टाइम टेबल लागू हो जाएगी, जो होली के आगे तक चलेगी।
