केरल के वायनाड में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ था। इससे अब तक 245 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायनाड में सोमवार 29 जुलाई की देर रात लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। यहां में घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब बह गए। इसमें अट्टामाला मुंडक्कई, चूरलमाला, और नूलपुझा गांवों पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। इन इलाकों में कई चाय, कॉफी बागान हैं। वहां काम करने वाले कर्मचारी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है।
