Get App

Weather Forecast: मुंबई सहित इन राज्यों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने शुक्रवार को बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 7:36 PM
Weather Forecast: मुंबई सहित इन राज्यों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मुंबई में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर से लगातार बारिश हो रही है

मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बीच इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शहर और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि IMD ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं गरज के साथ छीटें पड़े हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 1.05 मिलीमीटर, 9.12 मिलीमीटर और 1.28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Hero Vida V1: हीरो मोटोकॉर्प की पहली इलेक्ट्रिक-स्कूटर लॉन्च, कीमत 1.45 लाख से शुरू, देखें तस्वीरें

उन्होंने बताया कि विक्रोली जैसे पूर्वी उपनगरों में 4 घंटे की अवधि के भीतर 35 मिलीमीटर तक बारिश हुई। हालांकि, शहर में कहीं भी बड़े जल-जमाव की कोई सूचना नहीं मिली है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) और रेलवे की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भारी बारिश के बीच अप्रभावित रहीं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीनों गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें