Get App

IMD Rains Alert: अगले 3 दिनों तक दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, गरज के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य तापमान के बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 12, 2023 पर 10:02 PM
IMD Rains Alert: अगले 3 दिनों तक दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, गरज के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी
Weather Forecast: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है

IMD Rainfall Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम बदलने वाला है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, आने वाले अगले तीन दिनों में दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य तापमान के बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया है, "पंजाब में कई स्थानों पर और हरियाणा, चंडीगढ़ एवं इससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।"

बुलेटिन में आगे कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेशों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें