Rainfall Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार ढहने की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है।
