नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड भी अपने पूरे चरम पर है। मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर चलती रहेगी। देश के 18 राज्यों में गुरुवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर निचली इलाकों में शीतलहर के रूप में दिख रहा है। कश्मीर में बुधवार को भी बर्फबारी हुई और आलम ये था कि डोडा में वाटरफॉल ही जम गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले तीन कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया।
