Weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में 23 जनवरी से एक बार फिर से कड़क पड़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने कहा है कि उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। जिसके बाद 23 जनवरी से उत्तर भारत में शीतलहर के फिर से दस्तक देने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है। जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी तक बारिश हो सकती है।
