Get App

Weather update: दिल्ली-NCR में आज भी छाया रहा घना कोहरा! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देरी से चल रही हैं ट्रेनें

Weather update: दिल्लीवालों को पहले से ही "रेड अलर्ट" दिया गया है, क्योंकि शहर इस वीकेंड कम विजिबिलिटी के साथ घने कोहरे में लिपटा रह सकता है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यात्रियों को दुर्घटनाओं और मौतों से बचने में मदद करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालने करने की सलाह जारी की

Akhileshअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 11:20 AM
Weather update: दिल्ली-NCR में आज भी छाया रहा घना कोहरा! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देरी से चल रही हैं ट्रेनें
Delhi-NCR Weather update: घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं

Delhi-NCR Weather update: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को भी सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। राजधानी में सफदरजंग, आनंद विहार और इंडिया गेट जैसे कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई। इनमें इंटरनेशनल उड़ानें भी शामिल हैं। वहीं, कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन के आगमन में भी देरी हुई। मौसम संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, इस वीकेंड दिल्ली और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। शहर में सोमवार से ही कोहरे की घनी चादर छाई है।

घने कोहरे के कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। ट्रेनों की देरी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यात्री प्रशांत कुमार ने कहा, 'ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस को दोपहर 3.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह रात 12.30 बजे दिल्ली पहुंची।' दिल्ली में शुक्रवार को एयर क्वालिटी में मामूली सुधार देखा गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 356 पर रहा। हालांकि, अगले दो दिनों तक एयर क्वालिटी इंडेक्स "बहुत खराब" कैटेगरी में रहने की आशंका है।

IMD ने पूर्वानुमान लगाया कि दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। यह पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर करेगा। इस बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 दिसंबर तक देर रात और तड़के घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। ड्राइवरों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें