Get App

Weather Update: दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण से हालत खराब, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली से सटे इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। हालांकि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हवा साफ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2022 पर 9:29 AM
Weather Update: दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण से हालत खराब, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा का स्तर काफी खराब हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हवा का स्तर काफी साफ नजर आया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक AQI 336 रहा जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी पिछले कई दिनों से खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।

बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा के बारे में जानकारी देता है। इसमें हवा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देता है। इसमें बताया जाता है कि हवा में किन गैसों की कितनी मात्रा घुली हुई है। इस इंडेक्स में 6 कैटेगरी बनाई गई है। ये 6 कैटेगरी हैं – अच्छी, संतोषजनक, थोड़ा प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर।

इन राज्यों में बारिश के आसार 

इधर पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि है कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लेह, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें