Get App

Weather Update: लू से राहत मिलने के आसार, अब आंधी-तूफान से आफत, दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और सभी दक्षिण के राज्यों में शुक्रवार तक गरज के साथ बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 10:22 AM
Weather Update: लू से राहत मिलने के आसार, अब आंधी-तूफान से आफत, दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट
कई राज्यों को हीटवेव से मिल सकती है राहत (फाइल तस्वीर)

Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हो गए हैं। पिछले कई दिनों से लू के थपेड़ों से लोग बाहर निकलने से बच रहे थे। हालांकि इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने बहुत बड़ी राहत दी है। IMD ने कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ और दिल्ली के आसपास के इलाकों में मंगलवार से लू की स्थिति खत्म हो जाएगी। लू के कम पड़ते ही मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के लिए आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बात अगर दिल्ली के मौसम की करें तो आज 3 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं और आज बारिश की संभावना है।

गुरुवार से उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा, शुक्रवार तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और सभी दक्षिणी राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में इस हफ्ते गर्मी बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में गुरुवार और शुक्रवार को लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में सोमवार को कई जिलों हल्की बारिश हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना माना जाता है शुभ, जानें कारण और इससे जुड़ी मान्यताएं

जानिए अन्य शहरों का तापमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें