Get App

Weather Forecast: महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने 18 से 21 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 4:36 PM
Weather Forecast: महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
बारिश को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है

Weather update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD ने 18 से 21 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 18 से 21 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD ने अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

ये भी पढे़ं- दिल्ली को अगले दो महीने में मिलेंगे 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, बैटरी बदलने की भी होगी सुविधा

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से वापस आ जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें