उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राजस्थान में तापमान 50 के आसपास पहुंच रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज (2 जून) हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में लू चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान में 4 और 5 जून तक लू का दौर जारी रह सकती है। इसके अलावा 2 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
