Get App

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: भारत के कई शहरों में आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न भागों में हल्की से बारिश होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। हालांकि, उसके बाद गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 11:50 AM
Weather Update: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: सोमवार के लिए दिल्ली के मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

Weather Update Today: भारत के कई शहरों में आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश (Rains) जारी रहने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। बता दें कि दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। इसी के साथ मौसम फिर से हल्का सर्द हो गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। IMD ने दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी, ओलावृष्टि और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD ने कहा कि रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आशंका है कि सोमवार को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। साथ ही शहर में कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ-साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें