Weather Updates: मौसम विभाग ने सोमवार 28 अगस्त को पूर्वोत्तर और निकटवर्ती उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश (Rainfall) का अनुमान व्यक्त किया है। अगले सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया दक्षिण कोंकण और गोवा में आज तेज बारिश हो सकती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार को चेतावनी दी कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अगस्त तक मूसलाधार भारी बारिश होने की आशंका है।
