देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इधर मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है। ऐसे में 15 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में 13 जून तक मौसम का यही मिजाज रहेगा.। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून से 15 जून तक गर्मी पड़ेगी। वहीं 13 जून से 14 जून तक बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भीषण लू चल सकती है। आने वाले तीन दिनों में दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
