IMD Alert: दिल्ली-NCR में आज सुहाना रहा मौसम, इस सप्ताह इन राज्यों में आंधी के साथ होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम भारी बारिश हुई थी

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 12:54 PM
अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है

Weather Forecast Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम भारी बारिश हुई थी। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो मार्च में बीते तीन साल में एक दिन में हई सबसे ज्यादा बारिश है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह के आखिरी में बारिश (Rains) और ओले (Hailstorms) पड़ने की आशंका है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

IMD के मुताबिक, इससे लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। बता दें कि दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों हुई रुक-रुक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से एक बार फिर हल्की ठंड लौट आई है।

IMD फोरकास्ट

- मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के आखिरी सप्ताह में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

- वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-NCR में इस सप्ताह मौसम सुहावना बना रहेगा। 30 मार्च के बाद ही राजधानी में तापमान बढ़ेगा।

- मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

- इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट और मध्यम बारिश हो सकती है।

- इस वीकेंड पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 मार्च को भारी बारिश हो सकती है।

- मौसम एजेंसी ने कहा है कि उत्तर और मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधि के कारण अधिकतम तापमान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

- पिछले हफ्ते कई राज्यों में मौसम में अचानक बदलाव दिखा। दिल्ली सहित कई राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी थी।

ये भी पढ़ें- "काहे का डर", गुजरात में हत्या होने की आशंका जताने वाले माफिया अतीक अहमद के यूपी में घुसते ही बदले सुर

- उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश के साथ ओले पड़े।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।