Weather Updates: दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और सर्दी पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज से दो दिन तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई गई है। वहीं इस कड़क ठंड के बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौस विज्ञान केंद्र चेन्नई (Regional Meteorological Centre, Chennai) के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु, के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलप्टट्, कांचीपुरम, जैसे कई इलाकों में गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
