Weather Updates: भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना जताई है। ओडिशा के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है

अपडेटेड Apr 07, 2024 पर 10:53 AM
Weather Updates: अप्रैल महीने से कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।

Weather Updates: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, देश के पहाड़ी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अप्रैल को ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश होने के आसार हैं। तेलंगाना और महाराष्ट्र में पारा 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा चुका है। इन दोनों राज्यों में हेल्थ विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें लोगों को अभी से तेज धूप के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक फिलहाल दिल्ली और NCR के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि गर्मी का यह प्रकोप सिर्फ दिल्ली NCR ही नहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में देखा जा रहा है।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और दिन में तापामान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा 7 अप्रैल को तेज हवाएं चल सकती हैं। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, विदर्भ, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान,असम, अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा उत्तरी तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है। वहीं तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

Weather Today: हीटवेव का दौर हुआ जारी, इन राज्यों में होगी राहत की बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।