Weather Today: IMD के मुताबिक आने वाले दो दिन भारत के पूर्वी और उत्तर पूर्वी इलाकों के लिए मौसम (Weather Update) में बदलाव लेकर आने वाले हैं। जहां बिजली और गरज के साथ उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश (Rain Today) होने की संभावना है वहीं उत्तरी राज्यों में हीटवेव (Heatwave Update) का कहर बढ़ सकता है। IMD ने सोमवार को बताया था कि इस बार की गर्मियों (Summer Heatwave) में हीटवेव से भरे दिन ज्यादा होने वाले हैं। अप्रैल से लेकर जून के बीच गर्मी अपने चरम पर होगी। सबसे ज्यादा भयानक प्रकोप मध्य और पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा।
Heatwave का अलर्ट जारी देखिए किन राज्यों में बढ़ेगा प्रकोप
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और तेलंगाना में 6 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति रहेगी। केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 5 से 9 अप्रैल तक गर्म और ह्युमिडिटी से भरा मौसम रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 9 अप्रैल तक भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 6 अप्रैल और ओडिशा में 7 से 8 अप्रैल।
देश के कोने-कोने में मौसम का बदलता रुख
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु ने बताया कि आने वाले समय में लोकसभा इलेक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मौसम को देखते हुए हीटवेव से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हमने राज्य सरकारों के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी की और सावधानी बरतते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। हीटवेव पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हीटवेव का प्रकोप सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिलेगा। IMD के DG मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक जहां हर साल 4-8 दिनों के लिए हीटवेव रहती थी वहीं दिनों की संख्या बढ़कर अब 10-20 दिन हो गई है।