चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3), भारत के अंतरिक्ष अभियान के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण मिशन है। इस अभियान की सफलता के बाद भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफल रहे हैं। इससे पहले अमेरिका, चीन और सोवियत संघ (तत्कालीन) ने यह मुकाम हासिल किया था। हालांकि, सॉफ्ट लैंडिंग का लक्ष्य हासिल करना इस बड़े प्लान का सिर्फ एक हिस्सा है। चांद की सतह पर पहुंचने के बाद विक्रम लैंडर (Vikram lander) मॉड्यूल, प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) को नीचे उतार देगा।
