Get App

WhatsApp Holi Stickers के रंग से दोस्तों और रिश्तेदारों को करें सराबोर, होली स्टीकर ऐसे करें क्रिएट और डाउनलोड

व्हाट्सऐप ने इंटरेस्टिंग और इंटरैक्टिव होली स्टीकर्स लॉन्च किए हैं, साथ ही आप अपनी फोटो का भी स्टीकर बनाकर दोस्तों को भेज सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2021 पर 8:10 AM
WhatsApp Holi Stickers के रंग से दोस्तों और रिश्तेदारों को करें सराबोर, होली स्टीकर ऐसे करें क्रिएट और डाउनलोड

इस साल होली का त्योहार कोरोना वायरस महामारी के साये में मनाया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को इस साल सामुहिक होली नहीं खेलने की हिदायत दी गई है। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को होली स्टीकर भेजकर उन्हें हैप्पी होली (Happy Holi) विश कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने इंटरेस्टिंग और इंटरैक्टिव होली स्टीकर्स (Holi Stickers) लॉन्च किए हैं। साथ ही आप अपनी फोटो का भी स्टीकर बनाकर दोस्तों को भेज सकते हैं।

ऐसे क्रिएट करें अपना स्टीकर

• गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और वहां से Sticker maker for WhatsApp ऐप डाउनलोड करें।
• इसके बाद ऐप ओपन करें और Create a new sticker pack पर टैप करें। यहां अपना नाम टाइप करें। इसके बाद Add stocker आइकन नजर आएगा, उस पर टैप करें।
• व्हाट्सऐप स्टीकर में खुद की फोटो एड करने या खुद की फोटो का स्टीकर बनाने के लिए क्रिएट स्टिकर विकल्प पर टैप करें।
• फिर अपनी फोटो चुने जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं। आपको शेप, स्टिकर और टैक्स्ट जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे।
• इन ऑप्शंस के जरिये आप अपनी फोटो को एडिट कर सकते हैं और उस पर टैक्सट में अपना मैसेज भी लिख सकते हैं।
• फोटो एडिट करने के बाद आपकी उस फोटो का स्टिकर बन जाएगा। इसके बाद आप उस स्टीकर के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली विश कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

• अगर आप बन बनाया होली स्टीकर भेजना चाहते हैं तो WhatsApp Stickers सेक्शन में जाने के लिए आपको सबसे पहले चैट में बायीं ओर emoji आइकन पर जाना होगाय़
• यहां आपको stickers के विकल्प को चुनना होगा। स्टीकर सेक्शन में ऊपर दायीं कॉर्नर पर स्थित (+) के विकल्प को टैप करें।
• इससे एक नई विंडो ओपन होगी जो व्हाट्सऐप पर उपलब्ध स्टीकर्स को दिखाएगा। इस स्क्रीन में सबसे नीचे तक स्क्रोल करें।
• यहां आपको Get More Stickers का विकल्प दिखेगा, जो कि आपको थर्ड पार्टी स्टीकर पैक डाउनलोड करने की सुविधा देगा।
• ऐसा करते ही एक नई स्क्रीन ओपन हो जाएगी, जहां आप Google Play store पर पहुंच जाएंगे। यहां WhatsApp Holi Stickers लिखकर सर्च करें।
• आपको कई होली स्टीकर के पैक मिल जाएंगे। इन होली स्टीकर्स को डाउनलोड कर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें