Get App

Privacy Policy: IT मंत्रालय ने Whatsapp को फिर दी चेतावनी, कहा- टालने के बजाए अपडेट पर लगे रोक

Whatsapp ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई, 2021 के बाद तक टाल दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2021 पर 9:01 AM
Privacy Policy: IT मंत्रालय ने Whatsapp को फिर दी चेतावनी, कहा- टालने के बजाए अपडेट पर लगे रोक

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) अपडेट पर कई अटकलों के बीच, भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने को अपडेटेड पॉलिसी को वापस लेने का निर्देश दिया है। Whatsapp ने पहले दावा किया था कि उसने आधिकारिक तौर पर अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई, 2021 के बाद तक टाल दिया है।

मिंट के मुताबिक, मंत्रालय ने मंगलवार, 18 मई, 2021 को अपने बयान में कहा कि 15 मई 2021 के बाद प्राइवेसी पॉलिसी का स्थगित करने से वॉट्सऐप को भारतीय यूजर्स के लिए इंफॉर्मेशनल प्राइवेसी, डेटा सिक्योरिटी और यूजर्स की पसंद का सम्मान करने से मुक्त नहीं करता है।

बयान में कहा गया कि आईटी मंत्रालय का मानना ​​​​है कि वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव और उक्त परिवर्तनों को पेश करने का तरीका "सूचना संबंधी गोपनीयता, डेटा सुरक्षा और यूजर्स की पसंद के पवित्र मूल्यों को कमजोर करता है और भारतीय नागरिकों के अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचाता है।

मंत्रालय ने वॉट्सऐफ का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि कैसे उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी मौजूदा भारतीय कानूनों और नियमों के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

इसमें आगे कहा गया कि इस सरकार वॉट्सऐप को सात दिनों का समय देती है और वो इस पर अपना जवाब दायर करे। ऐसा न करने पर सरकार इस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगी।

भारतीय नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपनी संप्रभु जिम्मेदारी को पूरा करने में, सरकार भारत में कानूनों के तहत उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी।

मंत्रालय ने यूरोप की यूजर्स की तुलना में भारतीय यूजर्स के साथ वॉट्सऐप के भेदभावपूर्ण व्यवहार के मुद्दे को भी उठाया है। इसने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, भारत काफी लोग अपने जीवन में वॉट्सऐप का काफी इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप के लिए भारतीय यूजर्स पर अनुचित नियम और शर्तों को लागू करने के लिए इस स्थिति का लाभ उठाना न केवल गलत है, बल्कि गैर-जिम्मेदाराना भी है। विशेष रूप से वे जो यूरोप में यूजर्स की तुलना में भारतीय यूजर्स के साथ भेदभाव करते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें