Get App

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? डीवाई चंद्रचूड़ ने अगले CJI के लिए उनके नाम का दिया प्रस्ताव

9 अक्टूबर को भूटान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, चंद्रचूड़ ने कहा कि उनका मन भविष्य और अतीत के बारे में भय और चिंताओं से भरा हुआ है और इस सवाल पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्होंने वो सब कुछ हासिल किया, जो उन्होंने करने के लिए सोचा था और इतिहास उनके कार्यकाल को कैसे आंकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 1:43 PM
कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? डीवाई चंद्रचूड़ ने अगले CJI के लिए उनके नाम का दिया प्रस्ताव
कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना? डीवाई चंद्रचूड़ ने अगले CJI के लिए उनके नाम का दिया प्रस्ताव

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को लिखे एक पत्र में सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस संजीव खन्ना को अपना उत्तराधिकारी नामित किया है। यह पत्र उस परंपरा के अनुसार लिखा गया है, जिसमें भारत के रिटायर चीफ जस्टिस दूसरे सबसे वरिष्ठ जज को उत्तराधिकारी नामित करते हैं, जिनकी सिफारिश को केंद्र सरकार की ओर से मंजूर किया जाना होता है। डीवाई चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर, 2022 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था। बतौर CJI उनका कार्यकाल 10 नवंबर को खत्म होगा। सुप्रीम कोर्ट के जज 65 साल की उम्र में रिटायर होते हैं।

9 अक्टूबर को भूटान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, चंद्रचूड़ ने कहा कि उनका मन भविष्य और अतीत के बारे में भय और चिंताओं से भरा हुआ है और इस सवाल पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्होंने वो सब कुछ हासिल किया, जो उन्होंने करने के लिए सोचा था और इतिहास उनके कार्यकाल को कैसे आंकेगा।

उन्होंने कहा, "थोड़ा असहज होने के लिए मुझे माफ करें। दो साल तक देश की सेवा करने के बाद, मैं इस साल नवंबर में भारत के चीफ जस्टिस के रूप में पद छोड़ दूंगा। जैसे-जैसे मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा है, मेरा मन भविष्य और अतीत के बारे में दर और चिंताओं से घिर गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद को इस तरह के सवालों पर विचार करते हुए पाता हूं: क्या मैंने वो सब कुछ हासिल कर लिया, जो मैंने करने का निश्चय किया था? इतिहास मेरे कार्यकाल का मूल्यांकन कैसे करेगा? क्या मैं चीजों को अलग ढंग से कर सकता था? मैं जजों और कानूनी पेशेवरों की भावी पीढ़ियों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें