Ravi Sinha: कौन हैं खुफिया एजेंसी रॉ के नए प्रमुख रवि सिन्हा, जो 'ऑपरेशन मैन' के नाम से हैं मशहूर

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालन के बाद दो साल तक या अगले आदेश तक रहेगा। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहने के दौरान कई उपलब्धियां मोदी सरकार के नाम रहीं

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
Ravi Sinha ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा (IPS officer Ravi Sinha) को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल (Samant Kumar Goel) की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को पूरा हो रहा है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालन के बाद दो साल तक या अगले आदेश तक रहेगा। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहने के दौरान कई उपलब्धियां मोदी सरकार के नाम रहीं। उनके कार्यकाल में ही पाकिस्तान के बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।

कौन हैं रवि सिन्हा?

न्यूज 18 के मुताबिक, रॉ के नए प्रमुख रवि सिन्हा 'ऑपरेशन मैन' के नाम से मशहूर हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।


रवि सिन्हा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। सिन्हा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं। साल 1988 में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की और इन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPC) के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश काडर मिला। हालांकि साल 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जब मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का काटकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया तो सिन्हा तकनीकी तौर पर छत्तीसगढ़ काडर में चले गए।

ये भी पढ़ें- ग्रीस नाव हादसे में 300 पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज ने राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

सिन्हा दो दशकों से अधिक समय से खुफिया एजेंसी के साथ हैं। प्रमोशन से पहले वह रॉ के ऑपरेशनल विंग का नेतृत्व कर रहे थे। सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अन्य कई देशों में वे बड़े पैमाने पर काम कर चुके हैं। बता दें कि रॉ पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने की जिम्मेदारी होती है। साथ ही अगर किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है तो रॉ उस पर भी नजर रखती है।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Jun 19, 2023 4:22 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।