Get App

कौन हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के फाउंडर सतनाम सिंह संधू? राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया नामित

Who is Satnam Singh Sandhu: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति ने संधू को राज्यसभा के लिए नामित किया है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, "सतनाम जी ने खुद को एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वह विभिन्न तरीकों से जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ भी काम किया है।"

Akhileshअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 4:17 PM
कौन हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के फाउंडर सतनाम सिंह संधू? राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया नामित
Who is Satnam Singh Sandhu: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर सतनाम सिंह संधू भारत के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर सतनाम सिंह संधू (Satnam Singh Sandhu) को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए मनोनीत किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतनाम संधू को संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संधू को संसद के ऊपरी सदन के लिए नामित किया है। अधिसूचना में कहा गया है कि किसान के बेटे संधू भारत के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संधू को उनकी संसदीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्यसभा की कार्यवाही उनके विचारों से समृद्ध होगी।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संधू के राज्यसभा के लिए नामांकन का स्वागत किया। धनखड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सामुदायिक सेवा में उनका समृद्ध कार्य और शिक्षा, इनोवेशन और सीखने के प्रति उनका जुनून राज्यसभा के लिए ताकत का बड़ा स्रोत होगा। मैं उनके कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति ने संधू को राज्यसभा के लिए नामित किया है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, "सतनाम जी ने खुद को एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वह विभिन्न तरीकों से जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ भी काम किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें