Get App

Matru Navami 2025: इस दिन परिवार की स्त्रि पितरों का किया जाता है श्राद्ध, जानिए सही तारी तारीख और मुहूर्त

Matru Navami 2025: पितृ पक्ष में मातृ नवमी का दिन खास अहमियत रखता है। यूं तो पितृ पक्ष के सभी दिन पर पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, लेकिन मातृ नवमी के दिन खासतौर से परिवार की महिला पितरों का श्राद्ध किया जाता है। आइए जानें कि इस साल ये किस दिन किया जाएगा?

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 7:00 AM
Matru Navami 2025: इस दिन परिवार की स्त्रि पितरों का किया जाता है श्राद्ध, जानिए सही तारी तारीख और मुहूर्त
मातृ नवमी श्राद्ध में परिवार की महिला पितरों का श्राद्ध किया जाता है।

Matru Navami 2025: पितृ पक्ष की अवधि का हिंदू धर्म में खास स्थान है। इस दौरान परिवार के पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष के लिए श्राद्ध किया जाता है। ये 15-16 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में होती है। इसकी शुरूआत भाद्रपद मास की पूर्णिमा से होती है और समापन आश्विन मास की अमावस्या के दिन होता है। इसमें परिवार की स्त्रि पितरों के श्राद्ध के लिए एक विशष दिन तय है। यूं तो पितृ पक्ष के सभी दिन पर पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, लेकिन मातृ नवमी के दिन खासतौर से परिवार की महिला पितरों का श्राद्ध किया जाता है। लेकिन मातृ नवमी के दिन घर की दिवंगत माताओं और महिला पितरों की शांति हेतु तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन के बाद से मृत महिलाओं की आत्मा की विदाई हो जाती है और ये वापस अपने लोक लौट जाती हैं। इस दिन परिवार की उन महिला पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि का सही ज्ञान न हो। मातृ नवमी के दिन ब्राह्मणी को भोजन कराना और सुहागिन महिलाओं को अन्न या वस्त्र दान करना शुभ माना गया है।

कब है मातृ नवमी?

पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष की मातृ नवमी 15 सितंबर, सोमवार को की जाएगी।

मातृ नवमी कुतुप मूहूर्त : सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:41 तक

मातृ नवमी रौहिण मूहूर्त : दोपहर 12:41 बजे से लेकर 01:30 बजे तक

मातृ नवमी पर सुहागिन ब्राह्मण महिला को भोजन जरूर कराएं

मातृ नवमी के दिन परिवार की दिवंगत स्त्रियों की आत्मा को तृप्त करने के लिए किसी सुहागिन ब्राह्मण महिला को भोजन जरूर कराना चाहिए और सामर्थ्य अनुसार दान भी करना चाहिए। उन्हें सुहाग की सामग्री भी अर्पित की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें